द इंडियन व्यू

लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने फहीम को किया सम्मानित

लखनऊ। मीडिया समन्वय में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम को लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम इकाना स्टेडियम के…

Ragwendra P Singh
May 27, 2025
2 min read
लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने फहीम को किया सम्मानित

लखनऊ। मीडिया समन्वय में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम को लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम इकाना स्टेडियम के मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमें लखनऊ के मीडिया जगत की दिग्गज हस्तियों ने भाग लिया।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्य नौटियाल और सचिव एस.एम. अरशद ने की। कार्यक्रम में मोहम्मद फहीम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मोहम्मद फहीम के साथ-साथ उनके दो सहयोगी गोपाल कृष्ण पाण्डेय और श्रेयश शर्मा के कार्य की सराहना की गई।

ज्ञात हो कि मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम की कुशल रणनीति और संयोजन से यूपीसीए का मीडिया संचालन निरंतर प्रभावशाली बना हुआ है। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गुलशन द्विवेदी चेयरमैन शरद दीप भी खास तौर पर मौजूद थे। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट धर्मेंद्र पांडे एवं सदस्य राकेश कुमार सिंह व राजेश गौर ने मोहम्मद फहीम को बधाई दी।

गोपाल कृष्ण पाण्डेय

इस मौके पर लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया मैनेजर अहमद अली खान (तालिब) को भी सम्मानित किया है। उनके अलावा वरिष्ठ खेल पत्रकार संतोष सूरी एवं असीम मुखर्जी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आदित्य श्रीवास्तव, अहसन रिज़वी, विमल पांडे, नदीम अहमद, रबाब हैदर, आलोक श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अनवारूल हक, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रघुवीर प्रसाद शर्मा, अनिल सैनी, मिहिर श्रीवास्तव सहित लखनऊ की खेल पत्रकारिता से जुड़े अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार भी मौजूद रहे।

श्रेयश शर्मा

वहीं कार्यक्रम में होटल नोवोटेल के प्रबंधन और उनके कार्य संचालन की भी सराहना की गई, जिनकी मेहमाननवाजी और पेशेवर सेवा ने आयोजन को और अधिक सशक्त बनाया।

लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने होटल नोवोटेल के दीपक ढाल एवं अर्जुन ठाकुर की भी सराहना की गई। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों के माध्यम से खेल व मीडिया जगत की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।