लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की खिताबी जीत
लखनऊ। सरल डांगी के शानदार खेल प्रदर्शन चार विकेट की मदद से लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने प्रेम प्रकाश दुआ स्मारक नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में यूपी रेंजर्स क्लब को 6 विकेट से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की।…

लखनऊ। सरल डांगी के शानदार खेल प्रदर्शन चार विकेट की मदद से लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने प्रेम प्रकाश दुआ स्मारक नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में यूपी रेंजर्स क्लब को 6 विकेट से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। उत्तर रेलवे स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी रेंजर्स ने 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाए।

विश्वाम में 28 गेंद पर तीन चौकों की सहायता से 28 आकाश सरकार ने 13 गेंद पर चार चौके की मदद से 17 मोहम्मद जीशान ने 21 दोनों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 तथा अमन अंसारी ने 10 गेंद पर दो चौकों की मदद से 15 रनों का योगदान दिया।
लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सरल डांगी ने चार तथा विनोद और आयुष्मान ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बना लिए अधर दुआ ने 37 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 41 वर्ष चंद्र ने 47 गेंद पर पांच चौकों की सहायता से 36 रनों का योगदान दिया।
सरल डांगी को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि आधार धार दुआ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं यूथ प्लेयर देवांश त्रिपाठी एवं विश्वाम को तथा सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर अमन अंसारी को घोषित किया गया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य तिथि कीर्ति प्रकाश मिश्रा पूर्व डिवीजनल स्पोर्ट्स सचिव उत्तर रेलवे लखनऊ एवं नदीम अहमद द्वारा किया गया
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
