द इंडियन व्यू

लखनऊ सीनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल 2 अप्रैल को

लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ सीनियर एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए सलेक्शन ट्रायल 2 अप्रैल 2025 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह नौ बजे से होगा। साभार : गूगल लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के…

Ragwendra P Singh
March 27, 2025
1 min read
लखनऊ सीनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल 2 अप्रैल को

लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ सीनियर एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए सलेक्शन ट्रायल 2 अप्रैल 2025 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह नौ बजे से होगा।

साभार : गूगल

लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आयु का निर्धारण 21 अप्रैल 2009 के अनुसार किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9415027942 पर संपर्क किया जा सकता है। लखनऊ की चयनित टीम बरेली में आगामी 10 से 11 अप्रैल, 2025 तक होने वाली 28वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में प्रतिभाग करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।