लखनऊ में 22 अगस्त को होगी 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
लखनऊ। स्थानीय हॉर्नर कॉलेज, महानगर में यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 20वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ…

लखनऊ। स्थानीय हॉर्नर कॉलेज, महानगर में यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 20वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ नीरज सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाजपा) द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रणेंदु सिंह (आईपीएस), गैरी डोमेनिक एवरेट (प्रधानाचार्य, लामार्टीनियर बॉयज कॉलेज, लखनऊ), यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव जावेद खान, उपाध्यक्ष डॉ माला मेहरा (प्रधानाचार्य, हॉर्नर कॉलेज), कोषाध्यक्ष हिना हबीब एवं संयुक्त सचिव रज़ा हुसैन सहित लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अमय चौहान भी मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
