द इंडियन व्यू

लखनऊ में होगी 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप

लखनऊ। पिछली विजेता हरियाणा, उपविजेता आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) और मेजबान उत्तर प्रदेश सहित कुल 30 टीमें नवाबों के शहर लखनऊ में होने वाली 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में खिताब के लिए…

Ragwendra P Singh
March 9, 2025
3 min read
लखनऊ में होगी 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप

लखनऊ। पिछली विजेता हरियाणा, उपविजेता आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) और मेजबान उत्तर प्रदेश सहित कुल 30 टीमें नवाबों के शहर लखनऊ में होने वाली 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में खिताब के लिए चुनौती पेश करने उतरेंगी।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में इस चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप के सभी मैच 26 से 30 मार्च 2025 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिप के दौरान हैंडबॉल के दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 26 से 30 मार्च तक खेले जाएंगे मुकाबले

आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन दास, उपाध्यक्ष प्रदीप राय एडवोकेट और आयोजन सचिव अमित पाण्डेय ने बताया कि लीग-कम-नॉकआउट आधार पर होने वाली इस चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

चैंपियनशिप के दौरान हैंडबॉल के दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का होगा

सम्मान चैंपियनशिप के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चार कोर्ट तैयार किए जाएंगे। मुख्य कोर्ट स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में बनाया जाएगा, जबकि तीन आउटडोर कोर्ट स्टेडियम के मैदान पर तैयार किए जाएंगे। महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने जानकारी दी कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 30 टीमों को आठ पूल में विभाजित किया जाएगा, जिनमें से प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इसके पश्चात प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का आयोजन होगा। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 30 राज्यों की टीमों से कुल 550 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले संस्करण में हरियाणा ने खिताब जीता था, जबकि हिमाचल प्रदेश की आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी उपविजेता रही थी।

उन्होंने आगे बताया कि इस चैंपियनशिप के दौरान उत्तर प्रदेश के उन हैंडबॉल खिलाड़ियों का सम्मान होगा जिन्होंने एशियन गेम में प्रतिभाग के साथ अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक जीते है। इसके अलावा जीवन यापन को लेकर आर्थिक संकट का सामना कर रहे खिलाड़ियों को सहायता भी प्रदान की जाएगी।

एसोसिएशन के आयोजन सचिव अमित पाण्डेय ने कहा कि चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ ने इस वर्ष जनवरी में आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर (कांटिनेंटल फेज - एशिया) जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप की सफल मेजबानी की थी। इसके अलावा, लखनऊ कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और दक्षिण एशियाई हैंडबॉल चैंपियनशिप की भी मेजबानी कर चुका है।

पिछली बार की शीर्ष आठ टीमें:- 1: हरियाणा, 2 : आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी, 3 : उत्तर प्रदेश, 4: दिल्ली, 5 : राजस्थान, 6 : गुजरात, 7 : महाराष्ट्र, 8 : झारखंड।

प्रतिभागी टीमें :- 1: आंध्र प्रदेश, 2. आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी(हिमाचल प्रदेश), 3. आसाम, 4. बिहार, 5. चंडीगढ़, 6. छत्तीसगढ़, 7. दमन- दीव, 8. दिल्ली, 9. गुजरात, 10. हरियाणा, 11. जम्मू-कश्मीर, 12. झारखंड, 13. कर्नाटक, 14. केरल, 15. लक्षद्वीप, 16. महाराष्ट्र, 17. मध्य प्रदेश, 18. एमएचए, 19. ओडिशा, 20. पंजाब, 21. राजस्थान, 22. स्पोर्ट्स कैसल अकादमी, 23. तमिलनाडु, 24. तेलंगाना, 25. उत्तर प्रदेश, 26. पश्चिम बंगाल, 27. यशस्वी हैंडबॉल अकादमी, 28. अरुणाचल प्रदेश, 29. पुड्डुचेरी, 30. त्रिपुरा ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।