द इंडियन व्यू

लखनऊ को मिली देश की पहली महिला प्रो वॉलीबॉल लीग की मेजबानी

लखनऊ। भारतीय महिला वॉलीबॉल के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी आधारित पेशेवर मंच मिलने जा रहा है। देश की पहली विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग (डब्ल्यूपीवीएल) का पहला संस्करण उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित…

Ragwendra P Singh
August 6, 2026
2 min read

लखनऊ। भारतीय महिला वॉलीबॉल के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी आधारित पेशेवर मंच मिलने जा रहा है। देश की पहली विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग (डब्ल्यूपीवीएल) का पहला संस्करण उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होगा।

1 से 11 नवंबर तक इकाना इंडोर स्टेडियम में होने वाली इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमों की 84 महिला खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इस पहल का उद्देश्य भारतीय महिला वॉलीबॉल को पेशेवर पहचान दिलाने के साथ खिलाड़ियों के लिए बेहतर करियर के अवसर तैयार करना है।

पावर स्पाइक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रमोट की जा रही इस लीग का आधिकारिक अनावरण गुरुवार को शहर के एक होटल में 'राइजिंग क्वीन ऑफ द कोर्ट' थीम के साथ किया गया। इस अवसर पर खेल, प्रशासन और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

डब्ल्यूपीवीएल के संस्थापक बुखरात अहमद ने बताया कि पहले संस्करण में छह शहर आधारित फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इस तरह प्रतियोगिता में देशभर की कुल 84 महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने कहा कि भारत में महिला वॉलीबॉल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब तक उन्हें पेशेवर स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने के लिए समर्पित मंच नहीं मिल पाया था। डब्ल्यूपीवीएल इस कमी को दूर करते हुए खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा, आर्थिक अवसर और अपने खेल करियर को नई दिशा देने का अवसर प्रदान करेगी।

समारोह में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल तनवर भाटी सहित खेल प्रशासन और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे महिला खेलों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

आयोजकों ने बताया कि लीग की फ्रेंचाइजी टीमों के नाम, खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) की तिथि तथा आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।