द इंडियन व्यू

लखनऊ के बीआर वरुण बने यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव

लखनऊ। दिव्यांग खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को बरेली में आयाजित किये गये। इनमें लखनऊ के बीआर वरुण को महासचिव चुना गया। बीआर वरुण लखनऊ एथलेटिक्स संघ के भी सचिव हैं।…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
1 min read
लखनऊ के बीआर वरुण बने यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव

लखनऊ। दिव्यांग खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को बरेली में आयाजित किये गये। इनमें लखनऊ के बीआर वरुण को महासचिव चुना गया। बीआर वरुण लखनऊ एथलेटिक्स संघ के भी सचिव हैं।

उन्होंने बताया कि सामान्य खिलाड़ियों की तरह ही दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। दिव्यांग खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए भी उचित इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने को विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा जायेगा।

चुनाव में बरेली के आशीष खंडेलवाल को यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष और नोएडा की ऋतु अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

बरेली में आयोजित की गई दसवीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रथम दिन आज चुनाव हुए। चुनाव के दौरान 40 जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर 40 जिलों में भी पैरा एथलेटिक्स की नई कार्यकारिणी गठित कर उन्हें भी सम्बद्धता प्रत्र प्रदान किये गये।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।