द इंडियन व्यू

लखनऊ के पीयूष के मुक्कों का दम, दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ। लखनऊ के पीयूष पटेल सहित प्रयागराज के अंकित पाल व शिवम कुमार, वाराणसी के ऋषि सिंह, विनय विश्वकर्मा, संजीव, फैज ने प्रदेश स्तरीय सीनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार जीत से दबदबा बनाया। भारत रत्न अटल…

Ragwendra P Singh
December 16, 2025
2 min read
लखनऊ के पीयूष के मुक्कों का दम, दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ। लखनऊ के पीयूष पटेल सहित प्रयागराज के अंकित पाल व शिवम कुमार, वाराणसी के ऋषि सिंह, विनय विश्वकर्मा, संजीव, फैज ने प्रदेश स्तरीय सीनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार जीत से दबदबा बनाया।

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यूपी खेल निदेशालय व यूपी बाक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग हॉल में हुई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ध्रुवकांत ठाकुर (आईपीएस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, यूपी) ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत लखनऊ के आरएसओ डा.अतुल सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर यूपी बाक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार, डीएसओ राजेश कुंमार गौड़, सहायक प्रशिक्षक निशित दीक्षित, बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के सचिव सहदेव व अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री सहित तीरंदाजी प्रशिक्षक विकास पाण्डेय, मुक्केबाजी प्रशिक्षक कृपा शंकर भी मौजूद रहे।

पहले दिन प्रयागराज के अंकित पाल ने कानपुर के सौरभ सिंह को हराया। वहीं लखनऊ के पीयूष पटेल ने देवीपाटन के सोमयुग कश्यप को शिकस्त दी।

विभिन्न भार वर्गो में मेरठ के अंकित चौहान, पीयूष तोमर, विजय सिंह, वाराणसी के ऋषि सिंह, विनय विश्वकर्मा, संजीव, फैज, झांसी के समीर, आगरा के मुकेश, करन, बरेली के हिमांशु पाठक, दीपक कुमार, मिर्जापुर मंडल के अजीत पाण्डेय, मेरठ हास्टल के प्रकाश यादव, प्रयागराज के शिवम कुमार ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।