धोनी के करिश्मे की परीक्षा, एलएसजी से भिड़ेगी सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में खराब दौर कभी नहीं देखा है और उसके बल्लेबाजों को सोमवार को इकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में लगातार हार के सिलसिले पर विराम लगाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना…

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में खराब दौर कभी नहीं देखा है और उसके बल्लेबाजों को सोमवार को इकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में लगातार हार के सिलसिले पर विराम लगाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।

सीएसके ने लगातार पांच मैच कभी नहीं हारे, जिसमें अपने घर में लगातार तीन मैच में हार मिलना भी पहली बार हुआ है। सीएसके को मुश्किल दौर से निकाल सकता है तो वह महेंद्र सिंह धोनी हैं। लेकिन रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद कप्तानी में धोनी की वापसी भी शुक्रवार को टीम के पिछले मैच में फ़ायदा नहीं दिला सकी।
होम ग्राउंड पर स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजों के संघर्ष को देखते हुए बल्लेबाजों को फॉर्म में आने के लिए घर से बाहर खेलने में दिक्कत नहीं होगी। अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गायकवाड़ की अनुपस्थिति ने टीम की वापसी की कोशिश को और भी मुश्किल बना दिया है।

सीएसके पर उन खिलाड़ियों को रखने का आरोप लगाया गया है जो अब अपनी शीर्ष फॉर्म में नहीं हैं। और अब लगातार हार के रिकॉर्ड के बाद यह सवाल फिर से उठ रहे है।
टीम में ‘पावर-हिटर’ की कमी भी चर्चा का विषय है क्योंकि धोनी ने खुद स्वीकार किया है कि पावरप्ले में 60 रन बनाने का लक्ष्य भी उनके लिए महत्वाकांक्षी है। रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे दो बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन उनसे पहली गेंद से ही जोरदार बल्लेबाजी की उम्मीद करना उनके खेलने की शैली के खिलाफ है।
गायकवाड़ की जगह तीसरे नंबर पर आने वाले राहुल त्रिपाठी पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा। टीम को रविंद्र जडेजा से भी अच्छे प्रदर्शन की दरकार है।

शिवम दुबे को ‘पावर-हिटिंग’ के मोर्चे पर अधिक समर्थन की जरूरत है और ऐसा करने के लिए सबसे बेहतर खुद धोनी हैं लेकिन बल्लेबाजी क्रम में उनका लगातार बदलाव करना विश्व कप विजेता कप्तान के लिए मुश्किल काम हो गया है। वह पिछले मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।
पिछले मैच के बाद सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा कि उनकी टीम अभी हार नहीं मानने वाली है। उन्होंने केकेआर से हारने के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे पास सही खिलाड़ी हैं।
हमारे खेलने के तरीके के बारे में बहुत चर्चा होती है। लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, हम उनसे बिल्कुल अलग तरीके से खेलने के लिए नहीं कहना चाहते। यह उनके लिए स्वाभाविक है।’’ लखनऊ सुपर जायंट्स चौथी जीत की तलाश में होगी।
टीम ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने के बाद टूर्नामेंट में जरूरी निरंतरता हासिल की है। मुख्य तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के आगाज में उनकी गेंदबाजी सबसे कमजोर कड़ी थी लेकिन शनिवार को गुजरात टाइटन्स पर जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।
आवेश खान, रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर ने जिस तरह से गुजरात टाइटन्स की शानदार शुरुआत के बाद लगाम कसी, यह देखना शानदार था। गेंदबाज पारी के अंत में रनों के प्रवाह को रोकने में सक्षम रहे।
लखनऊ की पिच पारंपरिक रूप से धीमी है और बल्लेबाजी के लिए बेहतर रही है। पिच निकोलस पूरन के लिए अनुकूल है जो हमेशा की तरह ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। शीर्ष क्रम में मिचेल मार्श की अनुपस्थिति ने शनिवार को ऋषभ पंत को फॉर्म में चल रहे एडेन मारक्रम के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया।
पंत ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन क्या मार्श के लौटने के बाद वह खुद को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देंगे? यह सवाल बना हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं जिससे पंत का शीर्ष पर बल्लेबाजी करना मुश्किल है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, शिवम दूबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
