द इंडियन व्यू

लखनऊ के अरुण बनर्जी को यूपीटीटीए की कमान, महासचिव पद पर निर्वाचित

लखनऊ। लखनऊ के अरुण कुमार बनर्जी को उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीटीए) के चुनावों में महासचिव चुन लिया गया। दूसरी ओर स्टैग ग्लोबल के चेयरमैन विवेक कोहली को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। वहीं…

Ragwendra P Singh
December 14, 2025
2 min read
लखनऊ के अरुण बनर्जी को यूपीटीटीए की कमान, महासचिव पद पर निर्वाचित

लखनऊ। लखनऊ के अरुण कुमार बनर्जी को उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीटीए) के चुनावों में महासचिव चुन लिया गया। दूसरी ओर स्टैग ग्लोबल के चेयरमैन विवेक कोहली को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

वहीं भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक को चेयरमैन के पद पर नामित किया गया। कार्यकारिणी में खिलाड़ी प्रतिनिधि के तौर पर लखनऊ के पराग अग्रवाल व कानपुर के अभिषेक यादव को जगह मिली है।

केंद्र सरकार के राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 (अधिनियम संख्या 25, वर्ष 2025) के प्रावधानों के अनुसार हुए 2025-29 के सत्र के लिए हुए इन चुनावों में तनय हज़ारी रिटर्निंग ऑफिसर थे।

दूसरी ओर टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक राजीव रतन सिंह (संयुक्त सचिव, बिहार), उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के पर्यवेक्षक आरएसओ लखनऊ अतुल सिन्हा और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक एसके तिवारी रहे। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव अरुण बनर्जी इससे पूर्व भी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव रहे है।

चयनित कार्यकारिणी इस प्रकार हैं:-

अध्यक्ष : विवेक कोहली (मेरठ), उपाध्यक्ष : कुमार विनीत (सुल्तानपुर), ऋषिराज त्यागी (ग़ाज़ियाबाद), महासचिव : अरुण कुमार बनर्जी (लखनऊ), संयुक्त सचिव : सरिता वी. गोकार्न (वाराणसी), सर्वेश कुमार (अलीगढ़), कोषाध्यक्ष : राजेश सिंह (रायबरेली), कार्यकारिणी सदस्य : डॉ. दीपेन्द्र कामथान (बरेली), अल्का शर्मा (आगरा), संजय टंडन (कानपुर), अंजू शंकर (प्रतापगढ़), लिली (गौतम बुद्ध नगर), आलोक कुमार तिवारी (सोनभद्र)।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।