द इंडियन व्यू

लखनऊ के अंकित बने उत्तर प्रदेश की पुरुष सीनियर हैंडबॉल टीम के कप्तान

लखनऊ। आगामी 54वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ के अंकित को उत्तर प्रदेश की पुरुष सीनियर हैंडबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है। 54वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग…

Ragwendra P Singh
December 12, 2025
1 min read
लखनऊ के अंकित बने उत्तर प्रदेश की पुरुष सीनियर हैंडबॉल टीम के कप्तान

लखनऊ। आगामी 54वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ के अंकित को उत्तर प्रदेश की पुरुष सीनियर हैंडबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है।

54वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग

उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर की शुक्रवार को समाप्ति के बाद की गई।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने टीम में चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करते हुए चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने आगे बताया कि 54वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप 15 से 20 दिसंबर 2025 तक पश्चिम बंगाल के चिनसुरा (हुगली) में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश की टीम शनिवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश की चयनित पुरुष सीनियर हैंडबॉल टीम इस प्रकार हैं:-

जय सिंह (अयोध्या), अमित, विक्रांत, शाहरुख, प्रदीप, निहाल, अमन, शुभम सरोज, मनकेश (यूपी पुलिस), गोपाल, भारत(बस्ती), अंकित (कप्तान-लखनऊ), शुभम सिंह, अभिनाश, रोहन (लखनऊ), रजनीश यादव, अनीश यादव (वाराणसी), मानवेंद्र यादव (गोरखपुर), कोच: मो.तौहीद व आदित्य, मैनेजर : मनोज।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।