द इंडियन व्यू

लखनऊ की शानदार शुरुआत, पहले दिन जीते पांच स्वर्ण

लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2025 के पहले दिन पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी धाक जमाई। यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2025 कराटे एसोसिएशन ऑफ…

Ragwendra P Singh
April 25, 2025
4 min read
लखनऊ की शानदार शुरुआत, पहले दिन जीते पांच स्वर्ण

लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2025 के पहले दिन पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी धाक जमाई।

यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2025

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में पहले दिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित 10 पदक अपने नाम किए।

गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी व गाजियाबाद ने भी किया दमदार प्रदर्शन

गौतमबुद्ध नगर ने भी 2 स्वर्ण, 3 रजत व 5 कांस्य पदक सहित 10 पदक जीतकर मेजबान को कांटे की टक्कर दी। दूसरी ओर वाराणसी ने 2 स्वर्ण सहित 13 पदक और गाजियाबाद ने 2 स्वर्ण सहित 9 पदकों के साथ दमदार प्रदर्शन किया।

आज लखनऊ के लिए विवान आहूजा ने जूनियर बालक काता, भावनी शर्मा ने जूनियर बालिका काता, श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने कैडेट बालक काता और ईशान्या पाण्डेय ने जूनियर बालिका कुमिते के 42 किग्रा से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं लखनऊ को जूनियर बालक टीम काता में भी पहला स्थान मिला।

चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुणाल सिल्कू (आईएएस, विशेष सचिव श्रम, उत्तर प्रदेश) ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना व योगी रजनीश मिश्रा शिवाय ने भी मौजूदगी दर्ज कराई।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के आजीवन अध्यक्ष इंजी.योगेश कुमार ने की। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीपी हवेलिया, महासचिव जसपाल सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष जायसवाल व अन्य मौजूद थे।

इस दौरान खिलाड़ियों व अतिथिगण ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

चैंपियनशिप में पहले दिन खेले गए मुकाबलों में जूनियर बालक काता में लखनऊ के विवान आहूजा ने स्वर्ण, प्रयागराज के सुजीत यादव ने रजत एवं वाराणसी के आशुतोष मिश्रा व गौतमबुद्ध नगर के अनंत मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालिका काता में लखनऊ की भावनी शर्मा ने स्वर्ण, वाराणसी की खुशी प्रजापति ने रजत एवं वाराणसी की शीतल सिंह व बलिया की श्रेया सिंह ने कांस्य पदक जीता।

कैडेट बालिका काता में वाराणसी की कशिश पटेल ने स्वर्ण व आस्था कुमारी ने रजत एवं कानपुर की श्रेया पाल व गौतमबुद्धनगर की दिव्यांशी नायक ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक काता में लखनऊ के श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने स्वर्ण, प्रयागराज के आर्यमान ने रजत एवं प्रयागराज के शिवांश यादव व लखनऊ के स्वरित बाजपेयी ने कांस्य पदक जीते। जूनियर बालिका टीम काता में प्रयागराज व जूनियर बालक टीम काता में लखनऊ की टीम ने स्वर्ण पदक जीते।

जूनियर बालिका कुमिते (42 किग्रा से कम) में लखनऊ की ईशान्या पाण्डेय ने स्वर्ण, प्रयागराज की सौम्या कुशवाहा ने रजत एवं वाराणसी की श्वेता विश्वकर्मा व प्रणिका सिंह ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालिका कुमिते (66 किग्रा से कम) में आगरा की यशवी सोलंकी ने स्वर्ण व गाजियाबाद की साक्षी रघुवंशी ने रजत पदक जीते। जूनियर बालिका कुमिते (66 किग्रा से अधिक) में गौतमबुद्ध नगर की ऐशानी शर्मा ने स्वर्ण व नंदिनी ने रजत पदक जीते।

जूनियर बालिका कुमिते (48 किग्रा से कम) में आगरा की प्रज्ञा शर्मा ने स्वर्ण, गाजियाबाद की रेनू सेन ने रजत एवं वाराणसी की नंदिनी व गाजियाबाद की निशा रावत ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालक कुमिते (76 किग्रा से कम) में गौतमबुद्ध नगर के हिमांशु ने स्वर्ण, गाजियाबाद के कपिल ने रजत एवं वाराणसी के माधव व भदोही के आदित्य ने कांस्य पदक जीते। जूनियर बालक कुमिते (55 किग्रा से कम) में बुलंदशहर के शिवा ने स्वर्ण, वाराणसी के आशुतोष ने रजत एवं वाराणसी के अजित व लखनऊ के राजीव ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालक कुमिते (76 किग्रा से अधिक) में गाजियाबाद के अपूर्व ने स्वर्ण, लखनऊ के वैभव ने रजत एवं गौतमबुद्धनगर के अश्विन व गाजियाबाद के कन्हैया ने कांस्य पदक जीते।जूनियर बालिका कुमिते (53 किग्रा से कम) में गाजियाबाद की आकांक्षा ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर की निशि ने रजत एवं प्रयागराज की आस्था रावत व गौतमबुद्ध नगर की तान्या कार्की ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालिका कुमिते (59 किग्रा से कम) में वाराणसी की खुशी यादव ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर की साक्षी ने रजत एवं गौतमबुद्ध नगर की भूमि व वाराणसी की शीतल ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालक कुमिते (68 किग्रा से कम) में बलिया के हनी सोनी ने स्वर्ण, वाराणसी के धैर्य ने रजत एवं भदोही के रजत व गाजियाबाद के अश्विनी ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक कुमिते (70 किग्रा से कम) में मेरठ के भारत ने स्वर्ण, बलिया के अवनीश ने रजत एवं लखनऊ के दिलजोत सिंह व गाजियाबाद के शिवम ने कांस्य पदक जीते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।