द इंडियन व्यू

लखनऊ को राहत, टीम में इस तेज गेंदबाज की वापसी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए राहत की खबर आई है और उसके स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव चोट से ठीक होने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। माना जा रहा है कि मयंक जल्द ही मैदान पर लौट सकते हैं। © BCCI/Sportzpics लखनऊ ने सोशल मीडिया पर एक…

Ragwendra P Singh
April 16, 2025
2 min read
लखनऊ को राहत, टीम में इस तेज गेंदबाज की वापसी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए राहत की खबर आई है और उसके स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव चोट से ठीक होने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। माना जा रहा है कि मयंक जल्द ही मैदान पर लौट सकते हैं।

© BCCI/Sportzpics

लखनऊ ने सोशल मीडिया पर एक विशेष वीडियो साझा कर मयंक के टीम से जुड़ने की जानकारी दी। लखनऊ का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है और मयंक की वापसी उसके लिए राहत की खबर है। मयंक चोट के कारण भारतीय टीम और आईपीएल से अब तक बाहर चल रहे थे।

उन्होंने बंगलुरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब प्रक्रिया पूरी की और वह मंगलवार की रात टीम होटल पहुंचे। बताया जा रहा है कि मयंक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

https://twitter.com/LucknowIPL/status/1912370467362549910

मयंक 2023 सीजन में चोट के कारण बाहर रहे थे, लेकिन उन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही तीन विकेट झटके थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अगले मैच में भी उन्होंने तीन विकेट लिए जिससे लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

हालांकि, उनका अभियान चार मैचों तक ही सीमित रहा क्योंकि साइड स्ट्रेन के कारण वह आगे नहीं खेल सके। पिछले सीजन ज्यादातर समय बाहर रहने के बावजूद लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया और मेगा नीलामी से पहले मयंक को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

मयंक ने पिछले आईपीएल सीजन 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियां बटोरी थी। लखनऊ ने आईपीएल में सात मैच खेले हैं जिसमें से उसने चार मैच जीते हैं, जबकि तीन में उसे हार मिली है।

लखनऊ आठ अंक लेकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। लखनऊ को चेन्नई सुपर जाएंट्स के खिलाफ पिछले मैच में हार मिली थी और अब उसका सामना शनिवार को जयपुर में राजस्थान की टीम से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।