लखनऊ की तुलसी यादव व श्रेया शर्मा ने जीता स्वर्ण, आगरा की खिलाड़ियों का दबदबा
लखनऊ। लखनऊ की तुलसी यादव और श्रेया शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग में सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सीनियर वर्ग में आगरा की खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला,…

लखनऊ। लखनऊ की तुलसी यादव और श्रेया शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग में सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सीनियर वर्ग में आगरा की खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला, जिन्होंने कुल चार स्वर्ण पदक हासिल किए। यह लीग केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के आयोजित की गई।

अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में शनिवार को जूनियर वर्ग के मुकाबलों के बाद सीनियर वर्ग के भी रोमांचक मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि खेल सिर्फ जीतने का नाम नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का जरिया है। हर मैदान में महिलाओं की शक्ति, समर्पण और साहस की गूंज सुनाई दे रही है।
आज की नारी हर खेल में अपना परचम लहरा रही है। चैंपियनशिप में सीनियर अंडर 46 किग्रा भार वर्ग में आगरा की आयुषी सिंह ने स्वर्ण, लखनऊ की कीर्तिदा यादव ने रजत एवं शाहजहांपुर की वर्षा सिंह व देवरिया की अर्चना प्रजापति ने कांस्य पदक जीते। सीनियर अंडर 49 किग्रा में मथुरा की विशाखा ने स्वर्ण, आगरा की वानी सिंह ने रजत एवं यूपीटीए की अनामिका वर्मा व फर्रुखाबाद की भूमि तिवारी ने कांस्य पदक जीते।
सीनियर अंडर 53 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ की तुलसी यादव ने स्वर्ण, लखनऊ की समीक्षा पासवान ने रजत एवं बरेली की निष्ठा गिहार व कानपुर की वंदना शर्मा ने कांस्य पदक जीते।सीनियर अंडर 57 किग्रा में आगरा की प्रीति बघेल ने स्वर्ण, सुल्तानपुर की साक्षी ने रजत, मथुरा की मीनू व लखनऊ की मनीष्का सिंह ने कांस्य पदक जीते। सीनियर अंडर 62 किग्रा में यूपीटीए की सरोजनी सिंह ने स्वर्ण, फर्रुखाबाद की श्रद्धा त्रिपाठी ने रजत एवं गोरखपुर की निशा श्रीवास्तव व यूपीटीए की कनिका रावत ने कांस्य पदक जीते।
सीनियर अंडर 67 किग्रा में आगरा की भूमि गुप्ता ने स्वर्ण, झांसी की अनुष्का यादव ने रजत एवं यूपीटीए की गार्गी कृष्णा व लखनऊ की नंदिनी निगम ने कांस्य पदक जीते।
सीनियर अंडर 73 किग्रा में आगरा की दुर्गेश शर्मा ने स्वर्ण, लखनऊ की श्वेता ने रजत एवं श्रावस्ती की रौनक शर्मा व लखनऊ की समीक्षा मुद्गल ने कांस्य पदक जीते। सीनियर 73 किग्रा से अधिक भार वर्ग में लखनऊ की श्रेया शर्मा ने स्वर्ण, लखनऊ की मुस्कान ने रजत एवं लखनऊ की लावण्या गुप्ता व श्रावस्ती की आंचल ने कांस्य पदक जीते।
सम्बंधित ख़बरें
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
