द इंडियन व्यू

लखनऊ की खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, जीते 6 स्वर्ण पदक

लखनऊ। लखनऊ की खिलाड़ियों ने अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रियांशी जुगरान, आराध्या सिंह, जोया खान, आयुषी, रिया वर्मा, लकी प्रजापति ने…

Ragwendra P Singh
March 8, 2025
3 min read
लखनऊ की खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, जीते 6 स्वर्ण पदक

लखनऊ। लखनऊ की खिलाड़ियों ने अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रियांशी जुगरान, आराध्या सिंह, जोया खान, आयुषी, रिया वर्मा, लकी प्रजापति ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की।

अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह लीग केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित की जा रही है। लीग में शनिवार को जूनियर वर्ग के दस भार वर्गो का फैसला हुआ जिसमें लखनऊ ने 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

वहीं जालौन की खिलाड़ियो ने दो जबकि मथुरा, देवरिया ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही सीनियर वर्ग के प्रारंभिक राउंड के मुकाबले खेले गए। इससे पूर्व इस लीग का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव मोहित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य हिमप्रीत सिंह, लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मणि जुगरान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आज खेले गए मुकाबलों में जूनियर 68 किग्रा से अधिक में लखनऊ की प्रियांशी जुगरान ने स्वर्ण, इशानी कृष्णा ने रजत एवं लखनऊ की आराध्या सिंह व श्रावस्ती की दीपिका गुरंग ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर अंडर 68 किग्रा में आराध्या सिंह ने स्वर्ण, नव्या गुप्ता ने रजत एवं प्रिया पाण्डेय व अंशिका मौर्या (सभी लखनऊ) ने कांस्य पदक जीते।जूनियर अंडर 63 किग्रा में लखनऊ की जोया खान ने स्वर्ण व रिधिमा सिंह ने रजत पदक जीते। जूनियर अंडर 59 किग्रा में मथुरा की अदिति वर्मा ने स्वर्ण, लखनऊ की आद्या तिवारी ने रजत एवं फिरोजाबाद की विभूषिता व रायबरेली की यशिता श्री ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर अंडर 55 किग्रा में देवरिया की तनु वर्मा ने स्वर्ण, झांसी की राधिका राजपूत ने रजत, कानपुर की आराध्या सिंह व लखीमपुर की ओंकार भारद्वाज ने कांस्य पदक जीते। जूनियर अंडर 52 किग्रा में लखनऊ की आयुषी ने स्वर्ण, लखीमपुर की लवी मिश्रा ने रजत पदक जीता। लखनऊ की अनिया श्रीवास्तव व यशस्वी दुबे ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर अंडर 49 किग्रा में लखनऊ की रिया वर्मा ने स्वर्ण, जौनपुर की रिया यादव ने रजत एवं अयोध्या की नैना यादव व लखनऊ की अदिति शुक्ला ने कांस्य पदक जीते। जूनियर अंडर 46 किग्रा में लखनऊ की लकी प्रजापति ने स्वर्ण व लखनऊ की ही प्रिंसी कश्यप ने रजत जीता।

बरेली की माही गंगवार व कानपुर की दिव्यांशी शुक्ला को कांस्य पदक मिले। जूनियर अंडर 44 किग्रा में जालौन की सृष्टि गुप्ता ने स्वर्ण, लखनऊ की वंशिका गौतम ने रजत एवं लखनऊ की प्रियंका पाल व प्रयागराज की तनु सिंह ने कांस्य पदक जीते। जूनियर अंडर 42 किग्रा में जालौन की मेहर नंदिनी ने स्वर्ण, लखनऊ की नव्या चौरसिया ने रजत एवं आगरा की संजना व गाजीपुर की रोली राज ने कांस्य पदक जीते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।