एशियन गेम्स: एथलेटिक्स में भारत की मजबूत दस्तक, श्रीशंकर समेत पांच भारतीय फाइनल में
भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज सोलोमन ने रविवार को आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। @Media_SAI श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन राउंड ग्रुप बी में 7.84 मीटर…

भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज सोलोमन ने रविवार को आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।

श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन राउंड ग्रुप बी में 7.84 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि डेविड सोलोमन क्वालिफिकेशन ग्रुप ए में 7.62 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ तीसरे स्थान पर रहे। फाइनल कल यानी 28 सितंबर को खेला जाएगा।

श्रीशंकर ने पहले प्रयास में 7.67 मीटर की छलांग लगाई थी और तीसरे प्रयास में 7.08 मीटर की छलांग लगाई। उनकी दूसरे प्रयास में लगाई गई 7.84 मीटर की छलांग सर्वश्रेष्ठ रही, जिसके चलते उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। डेविड ने पहले प्रयास में 7.61 मीटर की छलांग लगाई थी। उनकी दूसरे प्रयास में 7.62 मीटर की छलांग सर्वश्रेष्ठ रही।

इसके अलावा महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में भी भारत को सफलता मिली। भारतीय खिलाड़ी विथ्या रामराज और अनु राघवन ने अपनी-अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। विथ्या ने 55.73 सेकंड का सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला, जबकि अनु ने 55.84 सेकंड के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फाइनल कल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत के संतोष कुमार तमिलरासन ने अपनी हीट में 49.61 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उनके साथी यशस पलक्षा अपनी हीट पूरी नहीं कर पाए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
