रोहिन राज ने जीती बालक एकल की विजेता ट्रॉफी, पूरा किया खिताबी डबल
लखनऊ। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज ने शानदार प्रदर्शन करते हए आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट का बालक एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट एसडीएस टेनिस…

लखनऊ। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज ने शानदार प्रदर्शन करते हए आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट का बालक एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।
आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट
एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए बालक एकल फाइनल में रोहिन राज ने उत्तर प्रदेश के ही हारिस खान को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रोहिन ने फाइनल में शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण मौकों पर अंक जुटाते हुए हारिस पर दबाव बनाए रखा।

पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन रोहिन ने 6-4 से सेट अपने नाम कर बढ़त बना ली। दूसरे सेट में रोहिन ने अपने खेल की लय बरकरार रखी और 6-3 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ एक दिन पहले सात्विक गुप्ता के साथ बालक युगल खिताब जीतने वाले रोहिन ने अपना खिताबी डबल पूरा कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
