द इंडियन व्यू

रोहित शर्मा का टेस्ट सफर समाप्त: एक शानदार विरासत

क्रिकेट में मध्यक्रम से लेकर भारत के टेस्ट ओपनर तक रोहित शर्मा का लाल गेंद का सफर बेहतरीन रहा। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में टीम का नेतृत्व कर अपनी क्षमता का लौहा मनवाया। बीसीसीआई ने गुरुवार को रोहित शर्मा को…

Ragwendra P Singh
May 8, 2025
3 min read
रोहित शर्मा का टेस्ट सफर समाप्त: एक शानदार विरासत

क्रिकेट में मध्यक्रम से लेकर भारत के टेस्ट ओपनर तक रोहित शर्मा का लाल गेंद का सफर बेहतरीन रहा। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में टीम का नेतृत्व कर अपनी क्षमता का लौहा मनवाया। बीसीसीआई ने गुरुवार को रोहित शर्मा को ‘शानदार और प्रेरणादायक’ टेस्ट करियर के लिए हार्दिक बधाई दी।

© AFP

रोहित वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय क्रिकेट की सेवा करना जारी रखेंगे। रोहित टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके है। रोहित ने न केवल 4,301 टेस्ट रन, एक ऐसी विरासत तय की जिसने देर से सफल होने के बावजूद और बड़ी सफलता का मतलब फिर से परिभाषित किया।

https://twitter.com/BCCI/status/1920162135834816997

उन्होंने 2013 में पर्दापण करने के बाद टेस्ट टीम में कई साल बिताए। वह इस धारणा से जूझते हुए कि वह केवल सफेद गेंद के विशेषज्ञ हैं। यह 2019 में निर्णायक रूप से बदल गया, जब उन्हें शीर्ष क्रम में पदोन्नत किया गया।

इसके बाद जो हुआ वह एक शानदार दौर था जिसमें घरेलू मैदान पर शतक, इंग्लैंड में मास्टरक्लास और ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन शामिल थे। रोहित ने 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की औसत से 4,301 रन बनाए, इसमें 12 शतक और करियर की 212 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल हैं।

रोहित ने भारतीय टेस्ट टीम के 35वें कप्तान के रूप में 24 मैचों में भारत का नेतृत्व किया। उनकी अगुवाई में भारत की लाल गेंद वाली टीम ने विश्वास, गहराई और अनुशासन की नई भावना के साथ ऊंचाईयों को छूआ। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, “भारतीय क्रिकेट पर रोहित शर्मा का प्रभाव रिकॉर्ड और आंकड़ों से कहीं बढ़कर है।

रोहित ने टीम को एकजुट और विश्वास की भावना के साथ आगे बढाया। एक खिलाड़ी और एक कप्तान के तौर पर उसने दबाव में शांत रहने और टीम की जरूरतों को लगातार अपनी जरूरतों से ऊपर रखने की उनकी क्षमता ने उन्हें वास्तव में एक महान एवं विशेष खिलाड़ी और कुशल नेतृत्व के लायक बनाया।”

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “रोहित शर्मा भारत की टेस्ट यात्रा में एक महान व्यक्ति रहे हैं एक कप्तान जिसने टीम को हर चीज से ऊपर रखा और एक खिलाड़ी जिसने अनुशासन, विनम्रता और उत्कृष्टता के मूल्यों को मूर्त रूप दिया। उनका स्थान भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्थायी रूप से अंकित है।”

उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया। वह एक ऐसा खिलाडी है जिसने रूढ़ियों को चुनौती दी, बदलाव को अपनाया और एक मिशाल के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया। भारतीय क्रिकेट और उसके प्रशंसक उन्हें न केवल उनके शॉट्स और शतकों के लिए याद रखेंगे, बल्कि उनके स्वभाव और चरित्र के लिए भी याद रखेंगे जो उन्होंने उस समय दिखाया जब इसकी टीम को सबसे अधिक आवश्यकता थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।