द इंडियन व्यू

रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने केकेआर को हराया, प्लेऑफ की दौड़ हुई मुश्किल

नूर अहमद (चार विकेट) के बाद डेवाल्ड ब्रेविस (52) ,शिवम दुबे (45) और उर्विल पटेल (31) रनों की शानदार पारियों से चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को आईपीएल के 57वें मैच में कोलकाता नाइटराडर्स को दो गेंदे शेष रहते आठ विकेट पर…

Ragwendra P Singh
May 7, 2025
3 min read
रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने केकेआर को हराया, प्लेऑफ की दौड़ हुई मुश्किल

नूर अहमद (चार विकेट) के बाद डेवाल्ड ब्रेविस (52) ,शिवम दुबे (45) और उर्विल पटेल (31) रनों की शानदार पारियों से चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को आईपीएल के 57वें मैच में कोलकाता नाइटराडर्स को दो गेंदे शेष रहते आठ विकेट पर 183 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीता।

Associated Press

इस हार के साथ ही कोलकाता की प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल हो गई है। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब रही और उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों आयुष म्हात्रे (शून्य) और डेवन कॉन्वे (शून्य) के विकेट गवां दिये।

म्हात्रे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये उर्विल पटेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए 31 रन बनाये थे कि हर्षित राणा ने उन्हें वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

BCCI

हर्षित का अगला शिकार रवि अश्विन (आठ) रन बने। रवींद्र जडेजा 10 गेंदों में 19 रन को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड आउट किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए (52) रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली।

अपनी तीसरी जीत की तरफ जा रही चेन्नई को 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने पहले शिवम दुबे और उसके बाद नूह अहमद को आउटकर बड़ा झटका दिया। शिवम दुबे ने 40 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए (45) रनों की पारी खेली।

BCCI

20वें ओवर की चौथी गेंद पर अंशुल काम्बोज ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई। चेन्नई सुपर किग्स की इस सीजन की तीसरी जीत। इस हार के साथ ही यहां से केकेआर का प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल हो गया है। महेन्द्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा ने तीन विकेट लिये। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये। मोईन अली ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले केकेआर कप्तान अजिंक्य राहणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को पहला झटका रहमानउल्लाह गुरबाज (11) के रूप में लगा। उन्हें अंशुल काम्बोज ने नूर अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अजिंक्य राहणे ने सुनील नारायण के साथ पारी को संभाला।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आठवें ओवर में नूर अहमद ने धोनी के हाथों सुनील नारायण को स्टंप आउट कराकर कोलकाता को दूसरा झटका दिया। इसी ओवर में नूर ने अंगकृष रघुवंशी (एक) को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया।

आंद्रे रसल ने 21 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (38) रन बनाये। रसल को भी नूर ने आउट किया। नूर का चौथा शिकार रिंकू सिंह (नौ) बने। अजिंक्य रहाणे ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (48) रनों की पारी खेली।

मनीष पांडे 28 गेंदों 36 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने चार विकेट लिये। अंशुल काम्बाेज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।