द इंडियन व्यू

रोजर फेडरर की आंखों से छलके आंसू, हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का पल बना भावुक

महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शनिवार को इंटरनेशनल टेनिस ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किए जाने के दौरान भावुक हो गए। बीस ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले फेडरर अपने करीब 30 मिनट के भाषण के दौरान कई बार रो पड़े। पत्नी मिर्का…

Ragwendra P Singh
August 30, 2026
2 min read
रोजर फेडरर की आंखों से छलके आंसू, हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का पल बना भावुक

महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शनिवार को इंटरनेशनल टेनिस ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किए जाने के दौरान भावुक हो गए। बीस ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले फेडरर अपने करीब 30 मिनट के भाषण के दौरान कई बार रो पड़े।

पत्नी मिर्का का जिक्र करते हुए तो उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। मिर्का के स्वागत-परिचय भाषण के बाद फेडरर को मंच पर बुलाया गया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि उन्हें इस समय रूमाल और धूप के चश्मे की जरूरत है, लेकिन आंसुओं को रोकना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।

पैंतालिस वर्षीय फेडरर ने मंच पर आते ही कहा, ‘‘यह बहुत ऊंचे स्तर का है और इसके बाद बोलना आसान नहीं होगा।’’ इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में पत्नी मिर्का से कहा, ‘‘पता नहीं, आपने चुपके से इसकी तैयारी तो नहीं की थी?’’ फेडरर ने इस दौरान अपने बचपन के आदर्श स्टीफन एडबर्ग और लंबे समय तक उनके कोच रहे सेवेरिन लुथी को याद किया।

साभार : गूगल

‘स्विस मैस्ट्रो’ के नाम से मशहूर फेडरर ने अपने शानदार करियर में आठ विंबलडन, छह ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक फ्रेंच ओपन खिताब जीता। वह लगातार 237 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे। वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले केवल आठ पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 2004 से 2008 तक लगातार पांच यूएस ओपन खिताब जीते और 10 लगातार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे, जिनमें से आठ में उन्होंने जीत हासिल की।

फेडरर ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाले 272वें सदस्य बने। उन्होंने कहा, ‘‘टेनिस के इतिहास में खुद को इस स्थान पर देखना मेरे लिए बेहद खास है। इस खेल की समृद्ध विरासत का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’’ फेडरर के साथ पूर्व खिलाड़ी और प्रसारक मैरी कैरिलो को भी ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया। ‘हॉल ऑफ फेम’ में पहले से शामिल बिली जीन किंग ने उनका परिचय दिया।

कैरिलो ने कहा, ‘‘‘हॉल ऑफ फेम’ के इन दिग्गजों के बीच खड़े होकर सम्मानित होना मेरे सपने से भी बढ़कर है।’’ बिली जीन किंग ने 69 वर्षीय कैरिलो की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने खेल पत्रकारिता में अपनी जगह बनाई है और न्यूपोर्ट में भी अपना स्थान अर्जित किया है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।