रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में राहुल के ट्वीट पर भाजपा ने साधा निशाना
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की चार्जशीट की आलोचना करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने यह…

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की चार्जशीट की आलोचना करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने यह पद व्यक्तिगत हैसियत से हासिल किया है या विपक्ष के नेता (एलओपी) के तौर पर जो एक संवैधानिक पद है।
शनिवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने 'मेरे जीजा' शब्द का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया है और अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही पर निराशा व्यक्त की है। इससे साफ़ ज़ाहिर है कि मामला राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत है। आज उन्होंने भ्रष्टाचार से बनी अपने जीजा की विरासत को बचाने के लिए कदम आगे बढ़ाया है। उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी भ्रष्टाचार के आरोपित एक अन्य कांग्रेस नेता के बेटे का बचाव किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के सदस्य न्याय के लिए नहीं बल्कि एक-दूसरे के गलत कामों को छिपाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।
संसद के मानसून सत्र को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सत्र शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं और विपक्षी इंडी गठबंधन के भीतर मतभेद साफ दिखाई दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने इंडी गठबंधन से अलग होने की घोषणा की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष इस संसदीय सत्र का सकारात्मक, प्रभावी और रचनात्मक उपयोग करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
