रॉबर्टो कार्लोस की हृदय सर्जरी सफल, पूर्व रियल मैड्रिड स्टार अब स्वस्थ
ब्राजील और रियाल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस ने पुष्टि की कि बुधवार को उनके दिल की सर्जरी हुई थी और अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कार्लोस ने अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह…

ब्राजील और रियाल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस ने पुष्टि की कि बुधवार को उनके दिल की सर्जरी हुई थी और अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कार्लोस ने अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह मुस्कुरा रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दिल का दौरा नहीं पड़ा। मैं अच्छी तरह से ठीक हो रहा हूं और जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने पेशेवर और व्यक्तिगत कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।’’
साओ पाउलो के विला नोवा स्टार अस्पताल ने बयान में कहा कि रॉबर्टो कार्लोस को सोमवार को हृदय में कुछ परेशानी महसूस हुई और उन्हें उसी दिन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई। यह प्रक्रिया न्यूनतम चीर-फाड़ वाली होती है और इसमें हृदय की अवरुद्ध या संकुचित धमनियों को चौड़ा किया जाता है।

विश्व कप विजेता और तीन बार के चैंपियंस लीग विजेता रहे कार्लाेस ने कहा, ‘‘मैं हाल में एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरा जिसकी योजना मेरी मेडिकल टीम के साथ पहले से ही बनाई गई थी। यह प्रक्रिया सफल रही और मैं ठीक हूं।’’

अस्पताल ने बताया कि रॉबर्टो कार्लोस की हालत स्थिर है और चिकित्सा प्रोटोकॉल के कारण उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में में रखा जाएगा। रॉबर्टो कार्लोस ने ब्राजील के लिए 125 मैच खेले। वह 11 वर्ष तक रियाल मैड्रिड के लिए खेलते रहे। वह वर्तमान में इस स्पेनिश क्लब के दूत हैंं।
रॉबर्टो कार्लोस ब्राजील की उस विश्व कप टीम के सदस्य थे जिसने 1998 में फाइनल में जगह बनाई और 2002 में जीत हासिल की। उन्होंने ब्राजील को 1997 और 1999 में कोपा अमेरिका का खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
