द इंडियन व्यू

रिहाई के बाद दिपके अपने घर महाराष्ट्र रवाना, सौरभ-रांका करेंगे प्रेसवार्ता

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की एहतियाती गिफ्तारी से रिहा होने के बाद कॉकरोज जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से मिलने गए। उनसे मुलाकात के बाद दिपके ने कहा कि उनकी दादी का देहांत हो गया…

Ragwendra P Singh
October 11, 2026
2 min read
रिहाई के बाद दिपके अपने घर महाराष्ट्र रवाना, सौरभ-रांका करेंगे प्रेसवार्ता

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की एहतियाती गिफ्तारी से रिहा होने के बाद कॉकरोज जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से मिलने गए। उनसे मुलाकात के बाद दिपके ने कहा कि उनकी दादी का देहांत हो गया है और इस कारण से अपने घर महाराष्ट्र लौट रहे हैं। रिहा हुए आशुतोष रांका और सौरभ दास दोपहर में पूरे घटनाक्रम पर पत्रकार वार्ता करेंगे। रिहाई के बाद सौरभ दास ने भी कहा कि वे प्रेसवार्ता कर आगे की रणनीति की जानकारी देंगे।घटनाक्रम पर दिपके ने कहा, “पूरी दुनिया ने देखा कि क्या हुआ। ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा के लिए पूरी दिल्ली ठप्प हो गई। ज्ञानेश कुमार में ऐसी क्या बात है कि आपने कल लाखों लोगों को असुविधा में डालकर उनकी रक्षा की?”कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व करने वाले अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को कल दिल्ली एयरपोर्ट में विमान के अंदर से ही एहतियाती गिरफ्तारी की थी। रविवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट (एसईएम) अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 50 हजार के बांड पर रिहा कर दिया।दिल्ली पुलिस के अनुसार अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत एहतियाती गिरफ्तारी के लिए 10 अक्टूबर (शनिवार) को गिरफ्तार किया गया था। सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उन्हें 11 अक्टूबर (रविवार) को दिल्ली कैंट स्थित एसईएम न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, “शांति और अच्छे व्यवहार को बनाए रखने के लिए एक वर्ष की अवधि के लिए 50 हजार का जमानत बांड भरा गया और उन्हें एसईएम न्यायालय से रिहा कर दिया गया।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…