पैरॉट बने हीरो, वालेस ने बचाई पेनल्टी; बेटिस के आगे पस्त हुआ रियल मैड्रिड
रियल बेटिस ने शुक्रवार को रियल मैड्रिड की ला लीगा में लगातार जीत की शुरुआत पर विराम लगा दिया। घरेलू टीम ने रोमांचक मुकाबले में मैड्रिड को 1-0 से हराया। ट्रॉय पैरॉट ने 81वें मिनट में निर्णायक गोल किया, जबकि गोलकीपर…

रियल बेटिस ने शुक्रवार को रियल मैड्रिड की ला लीगा में लगातार जीत की शुरुआत पर विराम लगा दिया। घरेलू टीम ने रोमांचक मुकाबले में मैड्रिड को 1-0 से हराया। ट्रॉय पैरॉट ने 81वें मिनट में निर्णायक गोल किया, जबकि गोलकीपर अल्वारो वालेस ने इंजरी टाइम में किलियन एमबापे की पेनल्टी रोककर बेटिस की जीत पक्की की।
मुकाबले की शुरुआत तेज गति से हुई, लेकिन सेविले की गर्मी में दूसरे हाफ के बाद खेल की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। 68वें मिनट में मैदान पर उतरे पैरॉट ने 81वें मिनट में बेटिस को बढ़त दिलाई। रियल मैड्रिड के गोलकीपर थिबो कूर्तुआ ने एक हेडर को रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद पैरॉट के सामने आ गई और उन्होंने तुरंत उसे गोल में पहुंचा दिया।
मैड्रिड ने बराबरी की कोशिश की। एमबापे ने चार मिनट बाद गेंद को क्रॉसबार पर दे मारा। इसके बाद विनिसियस जूनियर के क्रॉस पर स्थानापन्न खिलाड़ी कार्लोस एस्पी ने शानदार साइकिल किक से गेंद को गोल में पहुंचाया, लेकिन वीडियो सहायक रेफरी की समीक्षा के बाद ऑफसाइड के कारण गोल को रद्द कर दिया गया।

बेटिस से नेल्सन डिओसा ने भी लंबी दूरी से गोल करने का प्रयास किया। उन्होंने कूर्तुआ को गोल से बाहर देखा और दूर से शॉट लगाया, लेकिन मैड्रिड के गोलकीपर ने समय रहते वापसी करते हुए शानदार बचाव किया। मैच के इंजरी टाइम में मैड्रिड को बराबरी का सबसे बड़ा मौका मिला। नातान ने पेनल्टी क्षेत्र के अंदर विनिसियस को गिरा दिया, जिसके बाद मैड्रिड को पेनल्टी मिली। एमबापे ने पेनल्टी ली, लेकिन बेटिस के गोलकीपर अल्वारो वालेस ने उनका शॉट रोक दिया।
इस बचाव के साथ बेटिस ने 1-0 की बढ़त बरकरार रखते हुए तीन अंक हासिल किए और रियल मैड्रिड की ला लीगा में परफेक्ट शुरुआत समाप्त कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
