द इंडियन व्यू

रियल एस्टेट कंपनी ओएसबीपीएल और एमडी के खिलाफ ईडी आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में

नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) में कथित अनियमितताओं और घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम की एक रियल एस्टेट कंपनी और उसके…

Ragwendra P Singh
December 7, 2025
1 min read
रियल एस्टेट कंपनी ओएसबीपीएल और एमडी के खिलाफ ईडी आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में

नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) में कथित अनियमितताओं और घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम की एक रियल एस्टेट कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ जल्द ही आरोपपत्र दाखिल कर सकता है।आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि ओशन सेवन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (ओएसबीपीएल) रियल एस्टेट कंपनी है, जो गुड़गांव (गुरुग्राम) और आसपास के क्षेत्रों में किफायती और प्रीमियम आवासीय परियोजनाएं विकसित करती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राहकों के पैसे की हेराफेरी के आरोप में इसके प्रबंध निदेशक स्वराज सिंह यादव को 13 नवंबर को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। ईडी अब उसके और कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।ओएसबीपीएल का लक्ष्य ग्राहकों को कम बजट में अच्छे घर उपलब्ध कराना है, लेकिन हाल ही में यह कंपनी ईडी की जांच के दायरे में है, जिसमें करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी के आरोप हैं, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिरता और भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…