द इंडियन व्यू

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख फाइनल हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले रिंकू और…

Ragwendra P Singh
September 15, 2026
1 min read
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख फाइनल हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

इससे पहले रिंकू और प्रिया की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। सगाई के बाद से ही दोनों के विवाह की तारीख को लेकर चर्चा थी। अब 4 दिसंबर की तारीख तय होने के साथ शादी को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। दोनों के परिवारों और करीबियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ था। अब सगाई के बाद विवाह समारोह की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। विवाह समारोह के लिए लखनऊ के रमाडा होटल को चुना गया है। 4 दिसंबर को होने वाली शादी में परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।

ये भी पढ़े : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, एक नई पारी का आगाज

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।