रिंकू सिंह टीम से बाहर क्यों? सूर्यकुमार यादव ने बताई असली वजह
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से शानदार फिनिशर और मैच-विनर का तमगा हासिल करने वाले रिंकू सिंह पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से गायब हुए फिर स्क्वाड से भी पत्ता कट गया। वो भी तब जब उन्होंने जो कुछ भी सीमित मौका,…

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से शानदार फिनिशर और मैच-विनर का तमगा हासिल करने वाले रिंकू सिंह पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से गायब हुए फिर स्क्वाड से भी पत्ता कट गया। वो भी तब जब उन्होंने जो कुछ भी सीमित मौका, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी।
डोमेस्टिक में भी अच्छा प्रदर्शन किया। आखिर रिंकू सिंह को टी20 स्क्वाड में जगह क्यों नहीं मिली? टीम इंडिया के टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने इसका जवाब दिया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैच की सीरीज से पहले सोमवार को सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिंकू सिंह से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि ऑलराउंडर शिवम दुबे क्यों जरूरी हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘आप किसी ऑलराउंडर की तुलना किसी फिनिशर से नहीं कर सकते। दुबे एक ऑलराउंडर हैं।

3 से 7 नंबर के सभी बल्लेबाज किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी की क्षमता रखते हैं। उदाहरम के तौर पर आप तिलक वर्मा को 6 नंबर पर बल्लेबाजी करते देख सकते हैं। जैसा कि आपने ऑस्ट्रेलिया में देखा, दुबे 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने गए। हमें वाकई लचीलापन चाहिए।’
रिंकू सिंह की बात करें तो उन्होंने अब तब 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 42.30 के औसत से 550 रन बनाए हैं। इनमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161.76 का है।
शिवम दुबे की बात करें तो उन्होंने अब तक 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें 27.59 के औसत से उन्होंने 607 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 4 अर्धशतक हैं और स्ट्राइक रेट 138.26 है। इसके अलावा उन्होंने 21 विकेट भी झटके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
