रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर को भावुक विदाई दी। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में कानपुर…

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर को भावुक विदाई दी। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में कानपुर सुपरस्टार्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते समय खिलाड़ियों ने कर्ण शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

कर्ण शर्मा की विदाई को खास बना दिया उनके आखिरी विकेट ने। मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने महज 10 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 30 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर कर्ण शर्मा ने रिंकू सिंह को आउट कर दिया। इस तरह रिंकू का विकेट कर्ण शर्मा के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर का आखिरी विकेट बन गया।
मुकाबले के बाद यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कर्ण शर्मा को विशेष स्मृति चिह्न भेंट कर क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। मैदान पर साथी खिलाड़ियों का गार्ड ऑफ ऑनर और सम्मान समारोह कर्ण शर्मा के लिए भावुक पल रहा। डॉ. संजय कपूर ने इस अवसर पर कहा कि कर्ण शर्मा का भारतीय और घरेलू क्रिकेट में योगदान शानदार रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से एक लंबी और प्रभावशाली पारी खेली है।

उनके आखिरी मैच का हिस्सा बनना और उन्हें सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का क्षण है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि क्रिकेट से जुड़े उनके अनुभव का लाभ यूपी टी20 लीग में खेल रहे नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी मिलता रहेगा। कर्ण शर्मा ने अपने लंबे क्रिकेट करियर में घरेलू क्रिकेट के साथ भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में भी अपनी पहचान बनाई। लेग स्पिन के दम पर उन्होंने कई मौकों पर टीम को अहम विकेट दिलाए और मुश्किल परिस्थितियों में अपनी उपयोगिता साबित की।

कर्ण शर्मा के लिए आखिरी मुकाबले का संयोग भी बेहद खास रहा। जिस मैदान पर उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को अलविदा कहा, वहीं आखिरी मैच में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह का विकेट लेकर अपने क्रिकेट सफर का अंतिम अध्याय पूरा किया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को पांच-पांच ओवर का कर दिया गया था। मेरठ मावेरिक्स ने मुकाबला 19 रन से जीता, जबकि जीशान अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
