द इंडियन व्यू

राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे, जो कहा डंके की चोट पर कहा: इमरान मसूद

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद ने जो वोट चोरी का आरोप लगाया है वह तथ्यों के आधार पर है। इसके लिए वह माफी नहीं मांगेंगे। मुख्य…

Ragwendra P Singh
August 18, 2025
2 min read
राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे, जो कहा डंके की चोट पर कहा: इमरान मसूद

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद ने जो वोट चोरी का आरोप लगाया है वह तथ्यों के आधार पर है। इसके लिए वह माफी नहीं मांगेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बयान पर कांग्रेस सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से वोट चोरी के आरोपों पर सात दिनों में हलफनामा देने या देश से माफी मांगने की मांग की थी। मसूद ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा वह तथ्यों के आधार पर और स्पष्ट रूप से कहा है और वह माफी नहीं मांगेंगे।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के दस्तावेजों का सत्यापन कर तथ्य पेश किए हैं, न कि बेबुनियाद आरोप लगाए। उन्होंने जो कहा है वह डंके की चोट पर कहा है, माफी मांगने का सवाल नहीं उठता है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आईएएनएस से बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों से जुड़े उस सवाल को पूरी तरह नजरअंदाज किया, जिसने देशभर में हंगामा मचा रखा है।

मसूद ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने न तो इस मुद्दे का जिक्र किया और न ही लोकसभा चुनावों में पकड़े गए कथित फर्जी मतदाताओं और उनकी पहचान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कुछ कहा, वह तथ्यों के आधार पर और डंके की चोट पर कहा है और वह सावरकर नहीं हैं कि माफी मांगें। उन्होंने यह भी दोहराया कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के दस्तावेजों का सत्यापन कर तथ्य पेश किए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में एसआईआर के माध्यम से जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में मृत घोषित किया गया। कई मृत वोटरों ने राहुल गांधी के साथ चाय भी पी है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनका फैसला है, वह जाने, हमारी पार्टी अपना फैसला करेगी।

वहीं, बंगाल फाइल्स के ट्रेलर पर उन्होंने कहा कि अभी तो उदयपुर फाइल्स फ्लॉप हुई है। फिल्म का निदेशक रो रहा है, उसे सिक्योरिटी दे दी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…