द इंडियन व्यू

राहुल गांधी मंगलवार को आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह हाल ही में आत्महत्या करने वाले 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आवास पर जाकर उनके परिवार…

Ragwendra P Singh
October 13, 2025
1 min read
राहुल गांधी मंगलवार को आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह हाल ही में आत्महत्या करने वाले 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ स्थित स्वर्गीय पूरन कुमार के आवास पर जाएंगे और उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट करेंगे।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस वाई पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी थे और हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने 10 अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…