द इंडियन व्यू

राहुल गांधी बोले- RSS चीफ भागवत का ‘सच्ची आजादी’ बयान संविधान के खिलाफ, अंबेडकर की विचारधारा को मिटा रहे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, यह दलितों पर होने वाले अत्याचारों और कठिनाइयों के बारे में बात करता है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)…

Ragwendra P Singh
January 18, 2025
2 min read
राहुल गांधी बोले- RSS चीफ भागवत का ‘सच्ची आजादी’ बयान संविधान के खिलाफ, अंबेडकर की विचारधारा को मिटा रहे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, यह दलितों पर होने वाले अत्याचारों और कठिनाइयों के बारे में बात करता है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) मोहन भागवत के ‘सच्ची आजादी’ बयान का करारा जवाब दिया है. पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में राहुल गांधी ने मोहन भागवत पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का ‘सच्ची आजादी’ वाला बयान संविधान के खिलाफ है. राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि वे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मिटा रहे हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, यह दलितों पर होने वाले अत्याचारों और कठिनाइयों के बारे में बात करता है.

‘भागवत का बयान संविधान के खिलाफ’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि ‘हम चाहते थे कि जैसे गंगा का पानी हर जगह बहता है, वैसे ही संविधान की विचारधारा भी देश के हर व्यक्ति, हर संस्था तक पहुंचे. कुछ दिन पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी नहीं मिली थी. अगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कह रहे हैं कि भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी नहीं मिली, तो वे भारत के संविधान को खारिज कर रहे हैं.’ ऐसे में उनका बयान सविंधान के खिलाफ है. 

‘अंबेडकर की विचारधारा को मिटा रहे भागवत’

राहुल गांधी ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मिटाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘वे (आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत) भारत की हर संस्था से डॉ. बीआर अंबेडकर, भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी की विचारधारा को मिटा रहे हैं.’ राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और RSS संविधान को कमजोर कर रहे हैं और हाशिए पर पड़े समुदायों की उपेक्षा कर रहे हैं. अल्पसंख्यकों और दलितों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व तो मिला है, लेकिन उनके पास कोई शक्ति नहीं है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…