द इंडियन व्यू

राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर उठाया वोटर लिस्ट का मुद्दा, बोले- सदन में होनी चाहिए चर्चा

राहुल गांधी ने एक बार फिर से लोकसभा में वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया. इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग भी की. उन्होंने कहा कि पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं. लोकसभा में सोमवार को चर्चा…

Ragwendra P Singh
March 10, 2025
3 min read
राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर उठाया वोटर लिस्ट का मुद्दा, बोले- सदन में होनी चाहिए चर्चा

राहुल गांधी ने एक बार फिर से लोकसभा में वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया. इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग भी की. उन्होंने कहा कि पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं.

लोकसभा में सोमवार को चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा स्पीकर से इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग भी की. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित करते हुए कहा कि, स्पीकर सर, आपने सही बात बोली कि वोटर लिस्ट क्या सरकार बनाती है? राहुल गांधी के इस कथन पर स्पीकर ने नेता विपक्ष को टोकते हुए कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा. उसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि आपने कहा कि सरकार वोटर लिस्ट नहीं बनाती. 

राहुल गांधी ने की सदन में वोटर लिस्ट पर चर्चा की मांग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में कहा कि, "पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं. सभी विपक्ष वाले राज्य और महाराष्ट्र में ब्लैक एंड व्हाइट वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं." उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष मिलकर यह कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि आप बनाते रहिए हम उसको स्वीकार कर रहे हैं लेकिन आप चर्चा तो कीजिए.'

सोशल मीडिया में किया पोस्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट वाले मुद्दे को सोशल मीडिया में भी उठाया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकसभा का अपना वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'पूरा विपक्ष संसद में वोटर लिस्ट पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है.' राहुल गांधी ने आगे लिखा, महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को एक महीने से अधिक हो गया है. लेकिन पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग से हमने जो मांगें की थीं, वो अब तक पूरी नहीं की गई हैं.

राहुल गांधी ने लिखा कि सवाल आज भी वैसे ही बने हुए हैं. अब वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट नामों के नए सबूत सामने आए हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इससे नए और गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. राहुल गांधी ने लिखा कि, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए यह चर्चा बहुत जरूरी है.

वोटर लिस्ट के मुद्दे पर क्या बोले कपिल सिब्बल?

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि, चुनाव आयोग सरकार के कब्जे में है. उन्होंने कहा कि, "अगर लोकतंत्र ऐसे ही चलता रहा और चुनाव आयोग सरकार की पैरवी करता रहा तो निश्चित रूप से जो नतीजे आएंगे वो आपके सामने हैं."

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…