द इंडियन व्यू

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, परीक्षा पत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा प्रणाली से जुड़े विवाद और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के…

Ragwendra P Singh
July 21, 2026
3 min read
राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, परीक्षा पत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा प्रणाली से जुड़े विवाद और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और संसद में इस पर खुली बहस होनी चाहिए।

 

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन समेत कई विपक्षी सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिले। विपक्ष ने मांग की कि नेता प्रतिपक्ष और अन्य विपक्षी दलों को नीट और सीबीएसई से जुड़े परीक्षा विवाद, छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तथा इन मामलों में सरकार की जवाबदेही पर सदन में चर्चा के लिए समय दिया जाए। साथ ही शिक्षा मंत्री से सदन में इस पूरे मामले पर जवाब देने की भी मांग की गई।

 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर मांग की है कि छात्रों पर हुई कथित बर्बरता और परीक्षा संकट पर संसद में विस्तृत चर्चा हो। छात्र अपने भविष्य से जुड़े वैध सवाल पूछ रहे थे, लेकिन उन्हें पीटा गया। यदि संसद देश के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती तो उसका उद्देश्य क्या है। विपक्ष इस मुद्दे को दबने नहीं देगा और छात्रों की आवाज संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह उठाता रहेगा।

 

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से छात्रों के मुद्दे पर चर्चा कराने का आग्रह किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि इसके लिए सरकार से बात करनी होगी। मुद्दा छात्रों और युवाओं के भविष्य का है। छात्रों को पीटा गया, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर अब तक माफी नहीं मांगी। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और युवा इसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए।

 

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने भी एक्स पर कहा कि विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि नीट और सीबीएसई परीक्षा विवाद, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तथा इन मामलों में सरकार की जवाबदेही पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। उन्होंने शिक्षा मंत्री से सदन में इन मुद्दों पर स्पष्टीकरण देने की भी मांग की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…