द इंडियन व्यू

राहुल गांधी ने छात्रों से की, प्रयागराज के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते…

Ragwendra P Singh
August 3, 2026
2 min read
राहुल गांधी ने छात्रों से की, प्रयागराज के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए आज कहा कि पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियों और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस युवाओं की आवाज उठाना और उन्हें न्याय दिलाने का संघर्ष जारी रखेगी।

 

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 'जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।' कोटा और देहरादून के बाद अब 'छात्रों की गूंज' प्रयागराज पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज वह शहर है, जहां लाखों युवा वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वे आवेदन पत्र भरते हैं, परीक्षा शुल्क जमा करते हैं और लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करते रहते हैं।

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं ने युवाओं का वर्तमान छीन लिया है, जबकि लंबित भर्तियों ने उनके भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल में दिल्ली में अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था।

 

राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…