द इंडियन व्यू

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी को अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बताया

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जबरन धर्म परिवर्तन और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई तीन कैथोलिक ननों का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैै। लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने…

Ragwendra P Singh
July 28, 2025
2 min read
राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी को अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बताया

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जबरन धर्म परिवर्तन और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई तीन कैथोलिक ननों का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैै। लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसे अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बताया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों को उनकी आस्था के कारण जेल भेजा गया है। यह न्याय नहीं बल्कि भीड़तंत्र है। उन्होंने इसे एक पैटर्न बताते हुए कहा कि मौजूदा शासन में अल्पसंख्यकों का व्यवस्थित उत्पीड़न हो रहा है। सांसदों ने संसद में इस मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन किया। हम चुप नहीं बैठेंगे। धार्मिक स्वतंत्रता एक संवैधानिक अधिकार है और हम ननों की तत्काल रिहाई व इस अन्याय के लिए जवाबदेही की मांग करते हैं।

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि दुर्ग में कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी अपराध के ननों को हिंसक भीड़ ने निशाना बनाया और अल्पसंख्यकों को डराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में अल्पसंख्यकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रहा हैै।

उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बजरंगदल पदाधिकारी की शिकायत पर मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में दुर्ग रेलवे स्टेशन से तीन लड़कियों को आगरा ले जा रहीं दो ननों और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…