द इंडियन व्यू

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता पर मांगा जवाब

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता पर जबाव मांगा है। राहुल गांधी…

Ragwendra P Singh
July 26, 2026
2 min read
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता पर मांगा जवाब

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता पर जबाव मांगा है।

 

राहुल गांधी ने इस पत्र को एक्स पर साझा किया है। हमारे छात्र एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे थे। उनकी बात सुनने के बजाय, सुरक्षा बलों ने उन पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया, जिसमें घातक हथियारों और आंसू गैस का इस्तेमाल भी शामिल था। सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि सबसे चौंकाने वाली बात पैलेट गन का इस्तेमाल है। मीडिया और सोशल मीडिया की रिपोर्टों में साफ तौर पर उन लोगों को दिखाया गया है जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पत्रकार भी शामिल है। “मैं 19 साल के छात्र साहिल लोचब से मिला, जो दर्द में है और पैलेट गन की गोली लगने के कारण उसकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा है।”

 

दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल आखिरकार आपके प्रति जवाबदेह हैं। इसलिए मैं दो सवाल पूछता हूं कि गृह मंत्री के तौर पर क्या आपने छात्रों के खिलाफ पैलेट गन समेत घातक बल के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। अगर नहीं, तो किसने दी। सादे कपड़ों में छात्रों को लाठियों से पीटते हुए जो लोग दिखे, क्या वे पुलिसकर्मी हैं या स्वयंसेवक। उनकी तैनाती की इजाजत किसने दी?

 

उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन बहुत जरूरी है। प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा करना और बातचीत के जरिए उनकी शिकायतों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसी बर्बर हिंसा हर नियम को खत्म कर देती है और इसने देश को आक्रोशित कर दिया है। युवा और छात्र, जो हमारे देश का भविष्य हैं जवाब और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। उनकी आवाज सुनी जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…