द इंडियन व्यू

राहुल गांधी ने आईपीएस वाई पूरन की आत्महत्या मामले में की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलने के बाद उनकी आत्महत्या के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी…

Ragwendra P Singh
October 14, 2025
2 min read
राहुल गांधी ने आईपीएस वाई पूरन की आत्महत्या मामले में की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलने के बाद उनकी आत्महत्या के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि वाई पूरन कुमार की आत्महत्या समाज और सिस्टम की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है। उनकी पत्नी एक सप्ताह से पति का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने की प्रतीक्षा में हैं और पूरा दलित समाज इस पीड़ा को महसूस कर रहा है। सरकार तुरंत दोषियों के खिलाफ कदम उठाए।कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने जातिगत उत्पीड़न के चलते आत्महत्या की और परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। यह प्रकरण दिखाता है कि इस सरकार में उच्च पदों पर पहुंचे दलितों को भी सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित नहीं है और ऐसी घटनाएं देश के लिए कलंक हैं।उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार और उनकी बेटियों से मुलाकात की। उनके साथ हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी सैलजा, वरूण चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा एवं अन्य नेता भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि पूरे दलित समाज के लिए गलत संदेश जा रहा है कि वे चाहे योग्य एवं सफल हों, फिर भी दबाए जा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…