द इंडियन व्यू

राहुल गांधी दूसरे धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते हैंः विनोद बंसल

नई दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए हिंदू के ग्रंथों पर बिना भावार्थ समझे बोलना आसान है लेकिन वह कुरान, बाइबल और अन्य…

Ragwendra P Singh
August 23, 2026
2 min read
राहुल गांधी दूसरे धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते हैंः विनोद बंसल

नई दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए हिंदू के ग्रंथों पर बिना भावार्थ समझे बोलना आसान है लेकिन वह कुरान, बाइबल और अन्य अब्राहमिक पुस्तकों पर बोलने में डरते हैं।विहिप नेता बंसल ने एक्स पर लिखा, "राहुल गांधी के लिए बिना समझे मनुस्मृति के एक श्लोक को चुनकर हिन्दू समाज को कटघरे में खड़ा करना बहुत आसान है। लेकिन इतना ही खुलकर तथा साहस के साथ कुरान, बाइबल और अन्य अब्राहमिक पुस्तकों में महिलाओं के संदर्भ में कही गई बातों को भी सार्वजनिक रूप से कह पाएंगे!"उन्होंने कहा कि चुनिंदा उद्धरणों और उनके विकृत अर्थों से दूषित राजनीति तो हो सकती है सत्य सामने नहीं आता। क्या आपको पता है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।” भी मनुस्मृति का ही श्लोक है। इसलिए राहुल पहले पूरे ग्रंथ पढ़िए संतों और व्याख्याकारों के चरणों में बैठिये, फिर हिन्दू समाज को प्रमाणपत्र बाँटिए। किंतु, उससे पूर्व देश के युवाओं के शुद्ध मन में अपनी अशुद्ध मानसिकता का जहर मत घोलिए। महिलाओं के सम्मान और गरिमा की बात भारत को आपसे सीखने की आवश्यकता नहीं है। यहां की नारी शक्ति हमारी सभ्यता की पहचान रही है। उसे राजनीतिक भाषणों के लिए मनुस्मृति बनाम संविधान की लड़ाई में बदलना इतिहास और संस्कृति-दोनों के साथ अन्याय है।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई दिनों से ‘छात्रों की गूंज’ नाम से एक अभियान चला रहे हैं। इसके तहत वह अलग-अलग विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र के शहर पुणे में महिलाओं को संबोधित करने के दौरान मुनस्मृति के एक श्लोक का जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि मनुस्मृति में महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होने की बात कही गई है। इसी बात पर कुछ लोग उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…