द इंडियन व्यू

राहुल गांधी को भाजपा का जवाब, भारत का अतीत याद है इसलिए वर्तमान पर है गर्व

नई दिल्ली : राहुल गांधी के भारत के अतीत पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि देश का वास्तविक अतीत वह था, जब आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया था।…

Ragwendra P Singh
July 31, 2026
2 min read
राहुल गांधी को भाजपा का जवाब, भारत का अतीत याद है इसलिए वर्तमान पर है गर्व

नई दिल्ली : राहुल गांधी के भारत के अतीत पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि देश का वास्तविक अतीत वह था, जब आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया था।

 

उन्होंने एक्स पर अपने निजी अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा, “मैं उस समय केवल 13 वर्ष का था। इंदिरा गांधी के खिलाफ नारे लगाने के कारण मुझे जेल भेज दिया गया। मेरी मां को भी जेल में डाल दिया गया। बाद में मेरे पिता, जो सरकारी कर्मचारी थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। कई महीनों तक हमारा पूरा परिवार अलग-अलग जेलों में बंद रहा, केवल इसलिए क्योंकि हमने लोकतंत्र के पक्ष में आवाज़ उठाई थी।”

 

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि आज का भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत, आत्मविश्वासी और जीवंत लोकतंत्र है, जहाँ नागरिक उन स्वतंत्रताओं का आनंद लेते हैं जिन्हें आपातकाल के दौरान कुचल दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का एक वर्ग आज भी उसी आपातकालीन मानसिकता से प्रेरित होकर विदेशी मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करता है।

 

उन्होंने उस दौर के चलाए गए जबरन नसबंदी अभियान का भी उल्लेख किया, जिसे व्यापक रूप से संजय गांधी के प्रभाव से जोड़ा जाता है। कहा गया कि इस अभियान ने लाखों परिवारों को प्रभावित किया और सत्ता के दुरुपयोग का प्रतीक बन गया। गोपाल कृष्ण ने विश्वास व्यक्त किया कि आज का भारत लोकतांत्रिक, आत्मविश्वासी और आकांक्षी है तथा नई पीढ़ी अतीत की विफलताओं और वर्तमान की उपलब्धियों के बीच का अंतर अच्छी तरह समझती है।

 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे "भारत का अतीत" हैं और उन्हें देश के भविष्य यानी युवाओं के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…