राहुल गांधी के विदेश दौरों पर केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल, तीन हफ्ते पहले संसद को सूचित करना आवश्यक
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को देश के नियम और कानून का पालन करना चाहिए। एक सांसद को तो विशेष रूप से इन नियमों के…

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को देश के नियम और कानून का पालन करना चाहिए। एक सांसद को तो विशेष रूप से इन नियमों के दायरे में रहकर ही काम करना चाहिए।
किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर कोई सांसद विदेश यात्रा करना चाहता है तो उसे लोकसभा या राज्यसभा सचिवालय को तीन सप्ताह पहले सूचित करना आवश्यक होता है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की बिना सूचना के विदेश यात्रा गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रत्येक सांसद को अपनी विदेश यात्रा से 3 सप्ताह पहले लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को सूचित करना अनिवार्य है। यह अनुमति नहीं बल्कि सूचना है। सांसद विदेश यात्रा कर सकते हैं लेकिन सूचना देना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई सांसद विदेश में आतिथ्य सत्कार स्वीकार करता है तो उसे आमंत्रित करने वाली एजेंसियों या संगठनों द्वारा वहन किया जाने वाला खर्च एफसीआरए के अंतर्गत आएगा। राहुल गांधी साल 2004 से सांसद हैं और उनकी 54 विदेश यात्राएं दर्ज की गई हैं। यह केवल 54 यात्राओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि वे भारत से बाहर कितने दिन रहे और उन्होंने कितना खर्च किया।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि अगर उन्हें विदेश में आतिथ्य सत्कार स्वीकार करना है तो उन्हें एफसीआरए के तहत गृह मंत्रालय को सूचित करना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना होगा कि उन्हें किसने आमंत्रित किया है। भारत के बाहर की एजेंसियों एवं संगठनों ने उनके नाम पर क्या खर्च किए? हर भारतीय नागरिक को देश के कानूनों का पालन करना चाहिए। खासकर सांसदों को। कानून सबके लिए एक है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
