राहुल गांधी के 'पितृसत्ता को तोड़ो' बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा -बयान केवल राजनीतिक दिखावा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के "पितृसत्ता को तोड़ो" बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान के मुद्दे…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के "पितृसत्ता को तोड़ो" बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाते हैं और उनका बयान केवल राजनीतिक दिखावा है।भाजपा बुधवार को पत्रकार वार्ता में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी ने 22 अगस्त को पुणे के मंच से 'पितृसत्ता को तोड़ो" का नारा दिया, लेकिन अपनी ही पार्टी में मौजूद "राजनीतिक पितृसत्ता" पर कभी सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास न कोई विजन है और न ही कोई सकारात्मक एजेंडा है, इसलिए वे केवल सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाले बयान देते हैं।उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भाजपा सांसद कंगना रनौत को मंडी से टिकट मिला था, तब कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, लेकिन राहुल गांधी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इसी तरह रणदीप सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी और अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहे जाने पर भी कांग्रेस नेतृत्व मौन रहा।भाजपा सांसद ने सवाल किया कि यदि राहुल गांधी वास्तव में पितृसत्ता खत्म करना चाहते हैं, तो कांग्रेस शासित कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री क्यों नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं का सशक्तिकरण कांग्रेस के लिए केवल राजनीतिक नारा है और इसी सोच के कारण पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया।बांसुरी स्वराज ने शाहबानो मामले और तीन तलाक कानून का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दी। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि यदि वे वास्तव में महिलाओं के अधिकारों के पक्षधर हैं, तो इन मुद्दों पर कांग्रेस का रुख क्या था।उन्होंने कांग्रेस के 'वंदे मातरम्' पर लिए गए फैसले को भी निशाने पर लिया और कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में हर तरह की पितृसत्ता को चुनौती देना चाहते हैं, तो उन्हें पूरा 'वंदे मातरम्' गाना चाहिए। बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण 'वंदे मातरम्' की गरिमा से समझौता किया है।उन्होंने कांग्रेस के 'वंदे मातरम्' पर लिए गए फैसले को भी निशाने पर लिया और कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में हर तरह की पितृसत्ता को चुनौती देना चाहते हैं, तो उन्हें पूरा 'वंदे मातरम्' गाना चाहिए। बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण 'वंदे मातरम्' की गरिमा से समझौता किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
