द इंडियन व्यू

राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के झूठ और दुष्प्रचार के बावजूद भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है : अमित शाह

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी ‘इंडी’ गठबंधन पर झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

Ragwendra P Singh
October 9, 2026
2 min read
राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के झूठ और दुष्प्रचार के बावजूद भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है : अमित शाह

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी ‘इंडी’ गठबंधन पर झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के उपचुनावों तथा राजस्थान और त्रिपुरा के हालिया निकाय चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत को विपक्षी गठबंधन के प्रति जनता की अस्वीकृति का संकेत बताया।शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इन चुनावों के नतीजे दर्शाते हैं कि जनता ने ‘इंडी’ गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन लगातार कायम है।गृह मंत्री ने विपक्षी दलों पर चुनाव में हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जनाधार खो चुके ये दल हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जनता उनके इस रवैये को पहचान चुकी है। शाह ने दावा किया कि लोगों ने एक बार फिर जनादेश देकर भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।शाह ने चुनावों में जीत के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी को बधाई दी। उन्होंने संबंधित राज्यों के भाजपा अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की।असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र तथा पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। वहीं, पुडुचेरी के थट्टानचावडी विधानसभा क्षेत्र में राजग की सहयोगी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने जीत हासिल की।शाह ने इन नतीजों के साथ राजस्थान और त्रिपुरा के हालिया निकाय चुनावों में राजग के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया और इसे मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के समर्थन से जोड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…