राहुल गांधी आज रायबरेली दौरे पर, युवाओं और महिलाओं से करेंगे संवाद
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सांसद निर्वाचित होने के बाद यह उनकी…

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
सांसद निर्वाचित होने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है, जिसमें वे युवाओं और महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान पर चर्चा करेंगे।
इस दौरे के दौरान राहुल गांधी रायबरेली में कई महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे पूर्व सांसद सोनिया गांधी की निधि से कराए गए कार्यों की जमीनी हकीकत का भी आकलन करेंगे। खासकर सिटी रिसोर्स सेंटर और बालिका इंटर कॉलेज जैसी संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबित राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से रायबरेली रवाना होंगे। चुरुवा बॉर्डर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद वे बछरावां के एक गेस्ट हाउस में सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे शहर में कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक वे बरगद चौराहा स्थित मूल भारती हॉस्टल के छात्रों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
दोपहर 1 बजे से 1:40 बजे तक कठघर और उतरपारा में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से मिलेंगे। इसके बाद वे 2:10 से 3:10 बजे तक जगतपुर के शंकरपुर स्थित राणा बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज में राणा बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राहुल गांधी के सिटी रिसोर्स सेंटर जाने की भी चर्चा है।
वहीं, 21 फरवरी को उनके कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 से 11 बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से होगी। इसके बाद सुबह 11:30 से 11:40 बजे तक वे वीरा पासी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 12:10 से 12:50 बजे तक वे रेल कोच फैक्टरी, लालगंज का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक वे लालगंज के एक गेस्ट हाउस में युवाओं से संवाद करेंगे। दौरा समाप्त होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
