द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने युवाओं से इतिहास से सीख लेकर भारत को महान राष्ट्र बनाने की अपील की

नई दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को युवाओं से दूरदर्शी निर्णय लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं का मनोबल ही आगे चलकर राष्ट्र की वास्तविक शक्ति बनता है। अजीत डोभाल ने आज युवा मामलों के…

Ragwendra P Singh
January 10, 2026
2 min read
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने युवाओं से इतिहास से सीख लेकर भारत को महान राष्ट्र बनाने की अपील की

नई दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को युवाओं से दूरदर्शी निर्णय लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं का मनोबल ही आगे चलकर राष्ट्र की वास्तविक शक्ति बनता है।

 

अजीत डोभाल ने आज युवा मामलों के मंत्रालय की ओर से आयोजित यंग लीडर्स डायलॉग में सहभागिता की। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने निर्णय लेने की क्षमता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि किसी भी कदम से पहले दो कदम आगे की सोच लेकर चलना चाहिए। साथ ही विकल्पों के बारे में पहले सोच लेना चाहिए।

 

डोभाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर संघर्ष मूलतः अपनी बात मनवाने का प्रयास होता है। यदि मनोबल कमजोर हो, तो अस्त्र-शस्त्र भी प्रभावी नहीं रह जाते। उन्होंने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की।

 

इतिहास को एक महत्वपूर्ण सबक बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियां इससे सीख नहीं लेंगी, तो इससे बड़ी कोई त्रासदी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अतीत में हम अपनी सुरक्षा और खतरों को सही ढंग से नहीं समझ पाए, जिसके कारण इतिहास ने हमें कठोर सबक सिखाए। अब समय आ गया है कि हम अपने इतिहास से सीख लेकर देश को उस ऊंचाई तक पहुंचाएं, जहां अपनी पहचान और आस्था के आधार पर एक महान भारत का निर्माण किया जा सके।

 

डोभाल ने युवाओं से कहा कि वे न केवल सही निर्णय लें बल्कि लिए गए निर्णयों को सही सिद्ध भी करें। अपने निर्णयों पर दृढ़ रहकर ही सशक्त नेतृत्व का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा अस्थायी होती है लेकिन जब उसे जीवन के अनुशासन के रूप में अपनाया जाता है, तो वह आदत बन जाती है।

 

उन्होंने निर्णय टालने की प्रवृत्ति छोड़ने और लगन के साथ निरंतर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के मनोबल से ही देश का मनोबल मजबूत होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…