द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को चार वर्षों के लिए 2 हजार करोड़ का अनुदान

नई दिल्ली : केंद्र सरकार एक योजना के तहत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। एनसीडीसी को वर्ष 2025-26 से 2028-29 तक की अवधि के लिए कुल 2 हजार करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इससे…

Ragwendra P Singh
July 31, 2025
1 min read
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को चार वर्षों के लिए 2 हजार करोड़ का अनुदान

नई दिल्ली : केंद्र सरकार एक योजना के तहत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। एनसीडीसी को वर्ष 2025-26 से 2028-29 तक की अवधि के लिए कुल 2 हजार करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इससे एनसीडीसी अगले चार वर्षों में खुले बाजार से 20 हजार करोड़ तक की राशि जुटा सकेगी। यह फंड सहकारी समितियों को ऋण देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 2025-26 से 2028-29 तक 4 वर्षों की अवधि के लिए 2 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ केंद्रीय क्षेत्र योजना 'राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को अनुदान सहायता' को मंजूरी दी गई।

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि

इस योजना से 13,288 सहकारी समितियों के लगभग 2.9 करोड़ सदस्यों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है। इन सहकारी समितियों में डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, चीनी, वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण, कोल्ड स्टोरेज, श्रमिकों और महिला-नेतृत्व वाली सहकारिताएं शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…