द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रह्लाद जोशी ने बम निरोधक प्रणाली मानक किया जारी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बम निरोधक उपकरणों के प्रदर्शन मूल्यांकन और सुरक्षा जांच को मानकीकृत करने के लिए आईएस 19445:2025 बम निपटान…

Ragwendra P Singh
December 28, 2025
2 min read
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रह्लाद जोशी ने बम निरोधक प्रणाली मानक किया जारी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बम निरोधक उपकरणों के प्रदर्शन मूल्यांकन और सुरक्षा जांच को मानकीकृत करने के लिए आईएस 19445:2025 बम निपटान प्रणाली प्रदर्शन मूल्यांकन और आवश्यकताएं मानक जारी किया। यह मानक गृह मंत्रालय और डीआरडीओ की टीबीआरएल प्रयोगशाला की मांग पर तैयार किया गया है।

 

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर इस मानक का विमोचन किया। यह मानक पीजीडी 28 समिति के तहत सहमति आधारित प्रक्रिया से विकसित किया गया। इसके लिए पीजीडी 28 पी1 पैनल का गठन टीबीआरएल, डीआरडीओ की अध्यक्षता में हुआ। निर्माण प्रक्रिया में डीआरडीओ, एनएसजी, एमईएस, डीजीक्यूए, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य पुलिस, एएआई, एनसीआरटीसी, अनुसंधान संस्थान, सार्वजनिक व निजी निर्माता और परीक्षण विशेषज्ञ शामिल रहे।

 

उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने कहा कि मानक स्वैच्छिक रूप से अपनाने के लिए है, जिससे गुणवत्ता आधारित निर्माण और परीक्षण में एकरूपता को बढ़ावा मिलेगा।

 

मानक में बम कंबल, बम बास्केट और बम इन्हिबिटर जैसे उपकरणों के परीक्षण के लिए टेस्ट रेंज की दशा, उपकरण, नमूने, परीक्षण विधि और स्वीकृति मानदंड तय किए गए हैं।

 

मानक से ऑपरेटर, पहले प्रतिक्रिया दल और आम नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी, खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और मेक इन इंडिया के तहत स्वदेशी निर्माताओं को नवाचार और गुणवत्ता सुधार में मदद मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…