द इंडियन व्यू

राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के लिए नए जोश से काम जारी रखेगा एनडीएः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राष्ट्र सेवा और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए नए जोश के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। गठबंधन को सत्ता में आए…

Ragwendra P Singh
June 10, 2026
2 min read
राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के लिए नए जोश से काम जारी रखेगा एनडीएः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राष्ट्र सेवा और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए नए जोश के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। गठबंधन को सत्ता में आए हुए आज 12 वर्ष हो गए हैं।

 

केंद्र में राजग सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में देशभर के गठबंधन से जुड़े नेताओं की बैठक हुई।

 

देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर आज भारत मंडपम में राजग नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। इस दौरान गठबंधन के नेताओं और राजग सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें उपहार देकर उनका अभिनंदन किया।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर बैठक की तस्वीर साझा की और राजग के मुख्यमंत्रियों और नेताओं को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “राजग की यात्रा राष्ट्रीय हित और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के साझा संकल्प से प्रेरित रही है। इस भावना ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया है, सहकारी संघवाद को गहरा किया है और विकास को गति दी है। पिछले 12 वर्षों में, एनडीए ने एक स्थिर सरकार प्रदान की है जिसने सभी क्षेत्रों में प्रगति को आगे बढ़ाया है।”

 

प्रधानमंत्री ने बैठक के बीच में ब्रेक के दौरान झालमुरी खाने से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने लिखा, “भारत मंडपम में एनडीए की बैठक के दौरान झालमुरी का नाश्ता। हमारे सभी नेताओं ने इस नाश्ते का खूब आनंद लिया!” खास बात यह रही कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु भट्टाचार्य ने उन्हें झालमुरी परोसी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…