द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति 18 नवम्बर को प्रदान करेंगी पहला जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 नवम्बर को दिल्ली के विज्ञान भवन में पहला जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसी कार्यक्रम में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार भी दिए जाएंगे। ये सम्मान जल शक्ति…

Ragwendra P Singh
November 11, 2025
2 min read
राष्ट्रपति 18 नवम्बर को प्रदान करेंगी पहला जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 नवम्बर को दिल्ली के विज्ञान भवन में पहला जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसी कार्यक्रम में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार भी दिए जाएंगे। ये सम्मान जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ के तहत पानी बचाने और जल संरक्षण में बेहतर काम करने वाले राज्यों, जिलों, संस्थानों और लोगों को दिए जाएंगे।केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने मंगलवार को इस साल के पुरस्कारों का ऐलान किया। कुल 100 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें तीन राज्य, 67 जिले, छह नगर निगम, एक शहरी निकाय, दो मंत्रालय या विभाग, दो उद्योग, तीन एनजीओ, दो समाजसेवी और 14 नोडल अधिकारी शामिल हैं।मंत्रालय के मुताबिक, जहां 10 लाख संरचनाएं बनाने का लक्ष्य रखा गया था, वहीं 27.6 लाख संरचनाओं का निर्माण और मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार मिलेंगे। पहली कैटेगरी में दो करोड़ रुपये, दूसरी में एक करोड़ रुपये और तीसरी कैटेगरी में 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। विजेताओं को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार विभाग के सचिव की ओर से हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के ‘जनशक्ति से जलशक्ति’ के विजन से प्रेरित जल संचय जन भागीदारी पहल की शुरुआत 6 सितंबर 2024 को गुजरात के सूरत से हुई थी। यह योजना लोगों की भागीदारी पर आधारित है और देशभर में जल संरक्षण और कृत्रिम भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत राज्यों को पांच जोन में बांटा गया है। हर जिले को कम से कम 10 हजार कृत्रिम रिचार्ज और भंडारण संरचनाएं बनाने के लिए प्रेरित किया गया है।उत्तर-पूर्वी और पर्वतीय राज्यों के लिए यह लक्ष्य तीन हजार संरचनाओं का है, जबकि देशभर के नगर निगमों को 10 हजार संरचनाएं तैयार करने का निर्देश दिया गया है। शहरी इलाकों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने जल शक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया है। इसके तहत शहरी स्थानीय निकायों को कम से कम दो हजार रिचार्ज संरचनाएं तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…