राष्ट्रपति से मिले देशभर के प्रमुख जनजातीय प्रतिनिधि, समावेशी विकास पर हुई चर्चा
नई दिल्ली : देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख जनजातीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में मिला। इस अवसर पर आवास और शहरी कार्य एवं विद्युत मंत्री…

नई दिल्ली : देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख जनजातीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में मिला। इस अवसर पर आवास और शहरी कार्य एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री दुर्गादास उइके भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय समुदाय के अनुभव, ज्ञान और उनकी अनमोल सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे राष्ट्र की बहुलता और विविधता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की सक्रिय भागीदारी से ही सच्चे अर्थों में समावेशी विकास संभव है।
यह विशेष संवाद जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया, जो सरकार की सहभागी और विकेन्द्रीकृत शासन की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है। इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समाज की आवाज़ को नीति-निर्माण में शामिल करना और उनकी ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझकर विकास की मुख्यधारा में लाना है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्वास जताया कि जनजातीय समाज की भागीदारी से भारत सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
