द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने कर्नाटक में हुए हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

नई दिल्ली। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने सड़क हादसे में जान…

Ragwendra P Singh
January 22, 2025
2 min read
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने कर्नाटक में हुए हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

नई दिल्ली। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी उन लोगों के प्रति संवेदना है, जिन्होंने अपने परिवार वालों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, उत्तर कन्नड़ के यालापुरा में हुए सड़क दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें बहुमूल्य जिंदगियां खत्म हो गईं। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

उत्तर कन्नड़ जिले में फलों और सब्जियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. नारायण ने बताया कि सब्जी बेचने जा रहे लोगों का ट्रक सावनूर से कुमता बाजार जा रहा था। सुबह करीब 5.30 बजे, ट्रक चालक दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में बाईं तरफ चला गया और करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…